पोड़ी उपरोड़ा मे सावन उत्सव के दौरान महिलाओं की उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम हूआ।
पोड़ी उपरोड़ा :- सावन का पावन महीना हिन्दू धर्म और कृषि संस्कृति दोनों ही दृष्टिकोण से अत्यंत विशेष माना जाता है। जहां एक ओर भगवान शिव की आराधना से वातावरण भक्तिमय हो उठता है, वहीं दूसरी ओर हरियाली और नये फसलों की शुरुआत से प्रकृति भी उत्सव सा प्रतीत होती है। ऐसे शुभ अवसर पर नारी शक्ति भला कैसे पीछे रह सकती है? इसी भाव के साथ पोड़ी उपरोड़ा की महिलाओं ने सावन उत्सव को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। स्थानीय पाठक चाल परिसर में आयोजित इस आयोजन में दर्जनों महिलाओं ने सहभागिता कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। महिलाएं भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हुए भक्ति में लीन नज़र आईं, साथ ही सभी महिलाये नृत्य कर महौल को और बेहतर बना दिया। इस अवसर पर शोभा राजपूत, संध्या पाठक, सीता अग्रवाल, नेहा पाठक, पुष्पा पाठक, रिमझिम पाठक, अमरीका यादव, प्रतीमा, कविता नेटी, निरूपमा तिवारी सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। गीत, भजन और पारंपरिक श्रृंगार में सजी ये महिलाएं सावन की इस सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करती दिखीं।

0 Comments