कोरबा पुलिस की सख्ती, रात में बेवजह घूमने वालों पर अब होगी कार्रवाई, 09 लोग पकड़े गए
कोरबा :- शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए कोरबा पुलिस व सबंधित थाना क्षेत्रो मे पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 17 अगस्त 2025 की रात गश्त के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। बी.एन.एस.एस. की धारा 128 के तहत पुलिस ने 09 व्यक्तियों को पकड़ा और उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि गश्त और पेट्रोलिंग को और मजबूत किया जाए तथा अनावश्यक रूप से देर रात घूमने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। कोरबा पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें।

0 Comments