आज दिनांक 05/07/2025 को शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक/हाई स्कूल बरपानी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विकासखण्ड दुलदुला के शिक्षा अधिकारी श्री हेमंत कुमार नायक सर, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री दीपेंद्र कुमार सिन्हा सर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नरेश चौहान सर उपस्थित थे।शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री मनोज कुमार अंबष्ट के द्वारा
अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवप्रवेशी बच्चों को तिलक चंदन एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया शासकीय प्राथमिक शाला बरपानी के श्री भुवनेश्वर सर सहायक शिक्षक के द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों/स्टाफ को न्यौता भोजन कराया गया, कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री मनोज कुमार अंबष्ट, हाई स्कूल बरपानी के प्रभारी प्राचार्य श्री गिरीश
कुमार सिन्हा,माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमती करमी भगत, का कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग रहा। एक पेड़ मां के नाम के तहत उपस्थित अतिथियों एवं स्टाफ व विद्यार्थियों के द्वारा एक फलदार वृक्ष आम लगाया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री चंद्रशेखर राम, विद्यालय के अन्य स्टाफ श्रीमती रजनी रजक,श्री जयपाल राम भगत,महेश्वर कंसारी,याकूब खलखो, एस खलखो, अरविंद भगत, जेवत राम, व अन्य गैर शैक्षणिक स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा।



0 Comments