Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ ने किया अनिश्चितकालिन हड़ताल की घोषणा*

दुर्ग. छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम कर्मचारी संघ ने किया अनिश्चितकालिन आंदोलन का आगाज,दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ.आलोक शर्मा ने बताया कि विगत 30 जुलाई को पूरे प्रदेश के 33 जिलाध्यक्षो सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अमित मिरी की अध्यक्षता में में बैठक हुई थी,बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त तक अगर हमारी दस सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए कोई फैसला नही लिया गया तो आगामी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालिन हड़ताल का आगाज होगा, जिसमे प्रदेश के 16000 कर्मचारी सम्मिलित होंगे,सभी जिलाध्यक्षो को तैयारी चालू करने के लिए बोला गया है।


● राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों के लिए है वर्षो से है संघर्षरत।

● मिशन स्तर की 5 मांगों पर बनी थी सहमति,लेकिन मांगे आज भी पूरी नही।

● अबकी बार आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा भी रहेगी बंद,होगा पूरी तरह काम प्रभावित।

● 16000 से ज्यादा कर्मी के हड़ताल पर जाने से चरमरा जाएगी पुरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मी है स्वास्थ्य विभाग की रीढ़।

 विगत दिनों प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अमित मिरी ने की थी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात,दिया था ज्ञापन।

10 से 17 जुलाई तक हुआ था चरण बद्ध आंदोलन

किया था विधानसभा का घेराव


●मोदी की गारंटी घोषणा पत्र में किया गया था 100 दिन में नियमितीकरण के लिए कमेटी बनाने का वादा डेढ़ साल बाद भी हुआ कुछ नही

●पिछले डेढ़ वर्षो में 155 बार दिया जा चुका है ज्ञापन, अब अनिश्चितकालिन हड़ताल के लिए है मजबूर, सरकार कर्मचारियों का उठता जा रहा है भरोसा।

🔴 मुख्य माँगें:-


✅स्वास्थ्य विभाग में संविलियन / नियमितीकरण


✅ ग्रेड पे निर्धारण


✅ मेडिकल अवकाश की कैशलेस सुविधा


✅ स्थानांतरण नीति का निर्धारण


✅अनुकम्पा,पेंशन सहित अन्य 10 सूत्रीय माँगें।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement