भाजपा परिवार ने बनवार कुआं हादसे के पीड़ित परिवार को दी कुछ आर्थिक सहायता
जटगा / बनवार :- बनवार ग्राम में हाल ही में हुए कुआं हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत पर भाजपा परिवार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 7551 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान भाजपा मंडल पोड़ी उपरोड़ा के अध्यक्ष चतुर भुवन नायक, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सभापति मनोज डिक्सेना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष तुमान हरि नारायण सिंह कंवर, साथ ही आशीष कुमार मरकाम, गुलशन एवं अन्य ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार को सवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी परिवार उनके साथ खड़ा है और हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उन्हें मिले।

0 Comments