Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्राथमिक शाला मुड़ाभांठा में अभिभावक - शिक्षक बैठक संपन्न, बच्चों की शिक्षा को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

प्राथमिक शाला मुड़ाभांठा में अभिभावक - शिक्षक बैठक संपन्न, बच्चों की शिक्षा को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

ग्राम पंचायत कपूबहरा में पीरामल फाउंडेशन की पहल पर आयोजित बैठक में अभिभावकों की बढ़ी भागीदारी, विद्यार्थियों को मिली पढ़ाई की प्रेरणा

प्राथमिक शाला मुड़ाभांठा (कपूबहरा)। विद्यालय में पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो ऋषभ राज की पहल पर एक महत्वपूर्ण अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री कृपाशंकर नेटी एवं सचिव श्री सूरज कुमार जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पेन व कॉपियां वितरित कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने के परिणाम (Learning Outcomes), लाइब्रेरी की उपयोगिता एवं बाल संसद की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हुई। ऋषभ राज ने अभिभावकों को शिक्षा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि बच्चों के भविष्य निर्माण में माता-पिता की भूमिका अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर यह भी बताया गया कि प्राथमिक शाला मुड़ाभांठा ने संकुल स्तर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो स्कूल स्टाफ, समुदाय और गांधी फेलो द्वारा चयनित स्वयंसेवकों—ज्योति एवं रागिनी—की मेहनत का परिणाम है। इन स्वयंसेवकों ने बीते तीन महीनों से मोहल्ला कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाया।विद्यालय प्रभारी मैडम एवं अन्य शिक्षकों का भी इस पहल में पूर्ण सहयोग रहा। बैठक ने स्कूल, समुदाय और पालकों के बीच शिक्षा को लेकर संवाद और विश्वास को और अधिक मजबूत किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement