Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और विंगर की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक-शिक्षिकाएं घायल, दो की हालात नाजुक।

कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर ट्रक और विंगर की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक-शिक्षिकाएं घायल, दो की हालात नाजुक। 

तानाखार :- नेशनल हाईवे- 130 पर आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार के पास तेज रफ्तार ट्रक और विंगर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विंगर सवार 12 में से 5 से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कटघोरा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विंगर में सभी सवार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बताए जा रहे हैं, जो स्कूल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक की कोशिश में यह हादसा हुआ। ट्रक और विंगर की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर बेहद भीषण थी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कई की जान बचाई जा सकी। फिलहाल अभी तक जनहानि नहीं हुई हैं वही गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement