रायपुर द्वारा दिनांक17/07/2025 से 21/07/2025 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी अभनपुर जिला रायपुर में तृतीय सोपान/निपुण/तृतीय चरण स्वर्ण पंख शिविर आयोजित किया जा रहा है,जिसमें प्रथम दिवस दिनांक 17/07/2025 को ध्वज शिष्टाचार के साथ शिविर की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी, शिविर संचालक श्री मृत्युंजय शुक्ला जी, श्री गोपाल राम वर्मा मुख्य परीक्षक स्काउट,श्री हेमंत शुक्ला मुख्य परीक्षक रोवर,
मुख्य परीक्षक रेंजर सुश्री शाहिना परवीन, मुख्य परीक्षक गाइड श्रीमती सपना बड़ोनिया,मुख्य परीक्षक कब श्री दीपक ध्रुवंशी,सहायक संचालक श्री मुकेश बोरकर,श्री रोहित कुमार वर्मा,श्रीमती आरती राजपूत,श्रीमती ,सुश्री दुर्गा लहरी,श्रीमती मनीषा वायकर,श्रीमती मंजू श्रीवास,श्री दिनेश देवांगन क्वार्टर मास्टर श्री लक्ष्मी नारायण पटेल,श्री नमन साहू एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी उपस्थित थे। इस शिविर में 112 गाइड्स,39 रेंजर्स,83स्काउट्स,25रोवर्स प्रतिभागिता कर रहे है।पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना,झंडा गीत, बाया हाथ मिलाना, पायनियर नोटिंग लेसिंग ,सिगनलिंग प्राथमिक चिकित्सा मानचित्र अनुमान लगाना, व्यवहार विश्लेषण ,फाइव रोक्स भलाई के कार्य,आदर्श वाक्य,यूनिफॉर्म की जानकारी दी गई। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मीना भारद्वाज द्वारा दी गई।

0 Comments