Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विधानसभा मानसून सत्र में पत्थलगांव की सड़कों को लेकर विधायक गोमती साय ने उठाए सवाल

 पत्थलगांव - विधानसभा के मानसून सत्र में पत्थलगांव क्षेत्र की जर्जर सड़कों और लंबित निर्माण कार्यों को लेकर विधायक श्रीमती गोमती साय ने उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क निर्माण में हो रही देरी से परेशान है।



विधायक गोमती साय ने विधानसभा में पूछे गए सवाल में तीन मुख्य बिंदु उठाए:

1. 2020-21 से 15 जून 2025 तक पत्थलगांव क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत सड़कों एवं कार्यों का ब्योरा।

2. जारी प्रशासकीय स्वीकृतियों के बाद किस सड़क और कार्य के लिए कितनी राशि जारी हुई व कितनी राशि शेष है।

3. सड़कों की अद्यतन स्थिति, कार्य में देरी के कारण व कब तक कार्य पूर्ण होंगे।


लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने दिए जवाब में बताया:


वर्ष 2020-21 से 15 जून 2025 तक 170 कार्यों को बजट में शामिल किया गया, जिनके लिए 9885.481 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।इसमें से 67 कार्यों के लिए 47504.37 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो चुकी है।शेष कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति कब तक जारी होगी, इसकी स्पष्ट समयसीमा देना विभाग के लिए संभव नहीं है।


कार्यों की प्रगति पर जानकारी देते हुए मंत्री जी ने बताया:


कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं।कुछ कार्य अब भी अपूर्ण हैं, जबकि कई कार्यों की शुरुआत तक नहीं हो पाई है।कार्यों में देरी के प्रमुख कारणों में मौसम की प्रतिकूलता, आवश्यक सामग्री की आपूर्ति में व्यवधान, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में विलंब और ठेकेदारों की कार्यक्षमता की कमी प्रमुख हैं।


विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र की जनता अब और प्रतीक्षा नहीं करना चाहती। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि स्वीकृत कार्यों में तेजी लाकर समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ सड़कों का निर्माण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिले।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement