छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ विभाग के एन एच एम कर्मचारी संघ के आवाहन पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन 16-7-2025 और 17-7-2025 को किया गया |जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के एन एच एम के 16000 कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे | एन एच एम कर्मचारियों की मुख्य मांगे समान कार्य समान वेतन, ग्रेड पे,जाब सुरक्षा,अनुकंपा नियुक्ति,चिकित्सा अवकाश,मेडिकल बीमा
जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो |आज दिनांक 15-7-2025 दिन मंगलवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग के एन एच एम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सिविल सर्जन अधिकारी डॉ. आशीषन कुमार मिंज को ज्ञापन दिया| इस मौके पर दुर्ग जिला के एन एच एम के जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा, जिला एन एच एम के पदाधिकारी डॉ. ओ पी वर्मा, योगेश
चंद्राकर,ललित कुमार साहू, कविता ताम्रकार,हिमांशु चंद्राकर,पूजा शर्मा,नेहा वर्मा, हिमरानी साहू,त्रिलोक चंद,वेगु गजपाल,रविना उपस्थित थे| जिला चिकित्सालय दुर्ग से 108 अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं|


0 Comments