Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गुर्रुमुड़ा पिकनिक स्पॉट में भी हो कार्रवाई, सरपंच और युवाओं ने कटघोरा थाना में की मांग। झोराघाट की तर्ज पर गुर्रुमुड़ा में भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार

गुर्रुमुड़ा पिकनिक स्पॉट में भी हो कार्रवाई, सरपंच और युवाओं ने कटघोरा थाना में की मांग। झोराघाट की तर्ज पर गुर्रुमुड़ा में भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार

कटघोरा :- कटघोरा क्षेत्र के प्रसिद्ध गुर्रुमुड़ा पिकनिक स्पॉट को लेकर अब ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरपंच और गांव के नवयुवक मिलकर कटघोरा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी से गुहार लगाई कि गुर्रुमुड़ा पिकनिक स्थल पर लगातार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। ये लोग शराब पीकर हंगामा करते हैं और पिकनिक पर आए परिवारों को परेशान करते हैं।

गौरतलब है कि झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर भी पहले इसी तरह की स्थिति थी, लेकिन थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने वहां कई बार छापेमारी कर उपद्रवियों पर कार्रवाई की। इसका असर यह हुआ कि अब झोराघाट में शांति है और परिवारजन आराम से पिकनिक मना रहे हैं। इसी सफलता से प्रेरित होकर अब गुर्रुमुड़ा के लोगों ने भी वैसी ही कार्रवाई की मांग की है। सरपंच समेत युवाओं ने बताया कि पिकनिक स्पॉट अब शराबियों और बाइक सवार उपद्रवियों का अड्डा बन गया है, जिससे गांव की छवि और प्राकृतिक वातावरण दोनों ही खराब हो रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो पिकनिक स्थल को बंद करने की नौबत आ सकती है।

थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द ही सख्त कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि गुर्रुमुड़ा पिकनिक स्पॉट एक शांतिपूर्ण पर्यटन स्थल बना रहे, न कि किसी शराब अड्डे में तब्दील हो। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि गांव में 20 लोगों की एक टीम बनाई जाएगी, जो पिकनिक स्थल पर निगरानी रखेगी। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर बेरियर लगाया जाएगा, ताकि आने-जाने वाले वाहनों के नंबर दर्ज किए जा सकें। इससे असामाजिक तत्वों की पहचान करने और उन पर कानूनी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। गुर्रुमुड़ा के लोगों की यह पहल सराहनीय है और उम्मीद की जा रही है कि पुलिस की सक्रियता से पिकनिक स्पॉट की शांति और गरिमा बनी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement