Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पाली - तानाखार क्षेत्र में विकास को लेकर डॉ. पवन सिंह ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, आदिवासी बहुल क्षेत्र की समस्याओं को रखा सामने, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए सकारात्मक संकेत

पाली - तानाखार क्षेत्र में विकास को लेकर डॉ. पवन सिंह ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, आदिवासी बहुल क्षेत्र की समस्याओं को रखा सामने, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए सकारात्मक संकेत

रिपोर्ट:- नानक राजपुत 

रायपुर/ कोरबा :- जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से रखा।

डॉ. सिंह ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पाली-तानाखार क्षेत्र आदिवासी बहुल है, लेकिन अभी भी यह क्षेत्र कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में आज भी सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, साथ ही ऐतमा नगर रेंज विषेस रूप से चोटिया मातिन हाथी प्रभावित क्षेत्र हैं, जिससे ग्राम इन समस्या कि बीच जीवन जी रहे है वही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी काफी काम किए जाने की आवश्यकता है। कुछ विकास जो जिला प्रसासन के अधीन है उनपर शीघ्र ही कार्य हो रहे लेकिन कुछ विकास कार्य शासन स्तर के हैं इनमे विलम्ब होती है डॉ पवन ने शासन स्तर से होने वाले विलम्ब कार्य कों गति देने का आग्रह किया, उन्होंने निवेदन किया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र को प्राथमिकता में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा विकास योजनाएं दी जाएं, जिससे वहां के निवासियों को समान अवसर मिल सके और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित हो।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डॉ. सिंह की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पाली-तानाखार जैसे पिछड़े इलाकों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वहां के लोग भी मुख्यधारा से जुड़ सकें। इस अवसर पर डॉ. पवन सिंह के साथ विष्णु यादव, अमित, शुक्ला, ईश्वर एवं अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में क्षेत्र की समस्याओं और अपेक्षाओं को साझा किया। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement