Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बकरीद को लेकर बांगो थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने पर जोर

बकरीद को लेकर बांगो थाने में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने पर जोर

पोड़ी उपरोड़ा : – आगामी बकरीद पर्व के मद्देनज़र शुक्रवार को बांगो थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की रणनीति तय करना था। बैठक की अध्यक्षता बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने की। इसमें आसपास के ग्रामों के सरपंच, पंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, और विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। थाना प्रभारी श्री वर्मा ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पर्वों की गरिमा प्रेम और समझदारी से ही बनी रहती है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि त्योहार को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा सकती है। पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी समुदायों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और मिलजुलकर त्योहार मनाने की प्रतिबद्धता जताई।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement