Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना पण्ड्रापाठ के बुचू राम का सपना हुआ पूरा अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रहते है सुकून से बुचू राम ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 जशपुरनगर 18 जून 2025/ हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो। जिसे पूरा करने के लिए वह जीवन भर मेहनत करता है।

आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए स्वयं का पक्का आवास बना पाना एक सपने जैसा होता है उस सपने को पूरा करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब लोगो को स्वयं का आवास बनवाने के सपने को साकार कर रहीे है।


           मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में भी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जशपुर जिले में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनमन आवास और पीएम आवास योजना का लाभ मिला है।

          बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पण्ड्रापाठ के श्री बुचू राम के पास अपना पुश्तैनी कच्चा आवास था। जिसमें वह अपनी पत्नि और बच्चों के साथ मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था और बरसात के मौसम में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में पक्का आवास बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि से अपना पक्का मकान बना कर अब वह अपने बच्चो के साथ सुकून से रह रहे हैं।          

श्री बुचू राम ने बताया कि मेरा कच्ची दीवार वाला पुराना घर था, जिसके ऊपर पन्नी तान कर गुजर-बसर चल रहा था बरसात के दिनों में जब मूसलाधार बारिश होती थी तो मेरे घर के चारो तरफ पानी ही पानी भर जाता था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर बनवाने की दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। एक दिन ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक मेरे घर आये और उन्होने मेरा आधार कार्ड और बैंक पास बुक मांगा और उन्होने मेरा मोबाइल पर पंजीयन कराया। कुछ दिनों बाद मुझे मेरा आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। पहली बार में मुझे यकीन नहीं हुआ लेकिन मैने बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते मे पैसे आ गये थे। उन्होंने बताया कि घर बनवाना शुरू कर दिया। आवास की धनराशि तथा मनरेगा की मजदूरी मिलाकर मिले पैसों से अपना आवास बनवाया। सरकार को शुक्रगुजार करते हुए बुचू राम ने कहा कि जिन्होने घर बनवाने के लिये धनराशि उपलब्ध कराकर मेरी अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाने का काम किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement