Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय एक सप्ताह से जल संकट झेल रहा, सरपंच को प्रभार नहीं मिलने से जनता में आक्रोश, मंगलवार को जनपद कार्यालय का घेराव करेगी जनता

पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय एक सप्ताह से जल संकट झेल रहा, सरपंच को प्रभार नहीं मिलने से जनता में आक्रोश, मंगलवार को जनपद कार्यालय का घेराव करेगी जनता

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के मुख्यालय पोड़ी गांव में ही एक सप्ताह से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थिति यह है कि लोगों को पीने तक का पानी नसीब नहीं हो रहा। इस संकट का एक प्रमुख कारण यह भी है कि गांव में चुने गए सरपंच को अब तक प्रभार नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि पोड़ी पंचायत वर्तमान में सरपंच विहीन स्थिति में कार्य कर रहा है, जबकि सरपंच ने शपथ बहुत पहले ही ले ली थी। कलेक्टर द्वारा उसी दिन प्रभार सौंपने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन पंचायत सचिव ने अब तक इन निर्देशों की अवहेलना करते हुए सरपंच को प्रभार नहीं सौंपा है। प्रभार न मिलने के कारण सरपंच कोई प्रशासनिक कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं। जैसे—मोटर पंप की मरम्मत, बिजली की समस्या समाधान और जल आपूर्ति जैसी जरूरी सेवाओं के लिए सरपंच के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं। मगर बिना अधिकार के वे कुछ भी करने में असमर्थ हैं। गांव की जनता पंचायत सचिव की निष्क्रियता से बेहद नाराज है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की लापरवाही के चलते जनहित के कार्य ठप पड़े हैं। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने मंगलवार को जनपद कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है।

जनता की मांग है कि जल्द से जल्द सरपंच को विधिवत प्रभार सौंपा जाए और गांव की बुनियादी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement