Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर शुभचिंतकों का उमड़ा जनसैलाब

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर शुभचिंतकों का उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का कारवां दिनभर चलता रहा। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कोने-कोने से समर्थक, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक मंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुँचे।
भाजपा कार्यालय से लेकर उनके निवास तक, चारों ओर उत्सव का माहौल नजर आया। कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने केक काटकर मंत्री जी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जशपुर के जिला मंत्री मनीष अग्रवाल भी रायगढ़ पहुँचे और उन्होंने ओपी चौधरी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंत्री जी का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस अवसर पर ओपी चौधरी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement