Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा में 63 बिना नंबर की गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 18900 रूपये समन शुल्क वशुला।

कोरबा में 63 बिना नंबर की गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 18900 रूपये समन शुल्क वशुला। 

कोरबा:- कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वाहन चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रही 63 गाड़ियों को चिन्हित किया गया। जांच में प्रत्येक वाहन के इंजन और चेचिस नंबर का सत्यापन किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन किसी आपराधिक गतिविधि में प्रयुक्त न हुए हों। इसके अतिरिक्त चालकों से रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा जैसे वैध दस्तावेजों की जांच भी की गई। बिना नंबर प्लेट पाए गए वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 55/177 के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिसके अंतर्गत कुल ₹18,900 का समन शुल्क वसूला गया। 



पुलिस का कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग अक्सर चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में किया जाता है, जिससे उनकी पहचान कर पाना कठिन हो जाता है। इस कारण ऐसे वाहनों पर कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध एवं स्पष्ट नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें एवं ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement