Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जिला चिकित्सालय दुर्ग में 600 यूनिट से भी ज्यादा ब्लड उपलब्ध

दुर्ग / दो बड़े रक्तदान शिविर के कारण जिला चिकित्सालय दुर्ग में 600 यूनिट से ज्यादा ब्लड उपलब्ध है| आज दिनांक 23-06-2025 दिन सोमवार को अदानी सीमेंट जामुल भिलाई द्वारा श्री गौतम अडानी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस रक्तदान शिविर में अडानी कम्पनी के स्टाफ द्वारा 230 यूनिट बहुमूल्य रक्त दिया गया| इस रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में डॉ. योगेश,डॉ. आदया,काउंसलर टी. एस. एंथोनी,गणेश निर्मलकर,स्टाफ नर्स तरुणा रावत,लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर,तरन्नुम,दिनेश,कुसुम चंद्राकर,नीशू,महेश चंद्राकर,


ओमप्रकाश,हिमांशु चंद्राकर,कौशल साहू,अडानी सीमेंट से डॉ. ज्यूरिख महेश,शरद मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|अभी दिनांक 20-6-2025 शुक्रवार को जेके लक्ष्मी सीमेंट अहिवारा भिलाई द्वारा 228 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ|अभी जिला चिकित्सालय दुर्ग में 645 यूनिट ब्लड उपलब्ध है|

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement