Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जशपुर पुलिस ने पकड़ा 14 लीटर से अधिक अवैध देसी कच्चा महुआ व अंग्रेजी शराब

 जशपुर/तुमला- जशपुर पुलिस ने पकड़ा 14 लीटर से अधिक अवैध देसी कच्चा महुआ व अंग्रेजी शराब

मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोल्हेनझरिया का आरोपी के विरुद्ध थाना तुमला में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध नाम आरोपी: भूपेन्द्र सेठ, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम कोल्हेनझरिया
 ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.06.25 को थाना तुमला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कोल्हेनझरिया, बाजारडांड छपरी के पास बिक्री हेतु अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब व अंग्रेजी शराब को रखा है, जिस पर तुमला पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम कोल्हेनझरिया बाजारडांड रवाना होकर, मौके पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास दो जरकिन में 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मिला व उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमे  सीलबंद 12 नग आइकोन कंपनी का व्हिस्की पौवा 180 एम एल वाला ,02 नग मोडेफ कंपनी का 180 एम एल वाला पौवा, तथा 05 नग 500 एम एल वाला ब्लैक फोर्ड कम्पनी की सीलबंद बियर की बोतल मिली, पुलिस के पूछताछ पर आरोपी संदेही ने अपना नाम भूपेंद सेठ, निवासी कूल्हेनझरिया का होना बताया, पुलिस ने जब संदेही भूपेंद्र से शराब रखने व बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की, तो आरोपी भूपेन्द्र के द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी भूपेन्द्र सेठ को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से 14 लीटर 20 मिलीलीटर, अवैध कच्ची महुआ शराब व अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है। जप्त शराब की बाजार में कुल कीमत लगभग 3700रु है। ➡️आरोपी भूपेन्द्र सेठ उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम कोल्हेनझरिया, थाना तुमला के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

     ➡️ मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी व अवैध शराब की बरामदगी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक श्री कोमल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक शिवकुमार महतो, देव सिंह व महिला आरक्षक तुलसी कोसले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    ➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, अवैध रूप से देसी कच्ची शराब व अंग्रेजी शराब को रखकर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, ऑपरेशन आघात जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement