खबर का असर: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह पहुंचे लदगढ़ साथ ही एसडीएम श्री भारद्वाज ने RES कों प्राक्कलन तैयार करने के दिए निर्देश, जल्द समाधान का दिया भरोसा*
पोड़ीउपरोड़ा / मड़ई :- मीडिया की पहल और जनसमस्याओं को उजागर करने का सीधा असर देखने को मिला, जब कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई के आश्रित ग्राम लदगढ़ की दुर्दशा को देखकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह स्वयं गांव पहुंचे। उन्होंने गांव की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही पोड़ी उपरोड़ा SDM तुलाराम भारद्वाज ने भी RES विभाग कों प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं, वही जनप्रतिनिधि व प्रसासन की पहल से अब लदगढ़ के ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
दरसल लदगढ़ गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां आज तक पक्की सड़क नहीं बनी, पीने के पानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है और न ही गांव में प्राथमिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है। यहां के बच्चे प्रतिदिन 3 किलोमीटर दूर, मड़ई गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जाते हैं। यह सफर उन्हें जंगलों की पगडंडियों से होकर तय करना पड़ता है, जो विशेषकर बरसात के मौसम में अत्यंत खतरनाक और कठिन हो जाता है। बारिश के दौरान दो से ढाई महीनों तक बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। गांव में पीने के पानी की व्यवस्था इतनी खराब है कि भीषण गर्मी में लोगों को काफी कठिनाई उठानी पड़ रही है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। बिजली की आपूर्ति भी अत्यंत अनियमित है, और स्वास्थ्य सेवाएं लगभग न के बराबर हैं, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए काफी दूर जाना पड़ता है।
इन सब जमीनी समस्याओं को मीडिया द्वारा उजागर किए जाने के बाद यह मामला जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के संज्ञान में आया। व उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए आज लदगढ़ गांव का दौरा किया। वहां पहुंचकर उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने गांव की जर्जर हालत और मूलभूत सुविधाओं की कमी को अपनी आंखों से देखा और मीडिया में दिखाई गई तस्वीरों की पुष्टि कर खुद भी चकित रह गए। इधर प्रशासन की ओर से एसडीएम तुलाराम भारद्वाज ने भी इस समस्या कों गंभीरता से लिया और तत्काल RES कों उस गांव मे प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. पवन सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि, “लदगढ़ की स्थिति वाकई चिंताजनक है। यहां सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। मैं खुद इसकी निगरानी करूंगा और प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही यहां पक्की सड़क का निर्माण, पीने के पानी की व्यवस्था और स्कूल की स्थापना की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल इस गांव मे शासन प्रसासन व जनप्रतिनिधियों ने कदम तो रख दिए हैं और अब ग्रामीणों कों उम्मीद भी है की यह गांव योजनाओं से मुख्य धारा मे जुड़ने वाली है ऊर्जाधानी जिले के इस गांव मे विकास की ऊर्जा कब बहेगी यह देखने वाली बात होगी।

0 Comments