सुशासन तिहार 2025: 5 मई को तीन विकासखंडों में समाधान शिविरों का आयोजन, पोड़ी उपरोड़ा के पसान क्लस्टर से शुरुआत
कोरबा। कलेक्टर अजित वसंत ने प्रेसवार्ता मे सुशासन तिहार के तहत आयोजित होने वाले शिविर कि जानकारी दी उन्होंने बताया कि, सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के अंतर्गत 5 मई से 31 मई तक जिले के सभी विकासखंडों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
5 मई को जिले के तीन विकासखंड कोरबा, पोड़ी उपरोड़ा और पाली में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कोरबा विकासखंड के भैंसमा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसमा, ढोंगदरहा, चीतापाली, करमंदी, बगबुड़ा, चाकामार, करूमौहा, कुरूडीह, गोढ़ी, बेंदरकोना और मुढुनारा के लिए भैंसमा हाई स्कूल भवन में शिविर आयोजित होगा।
पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड मे 12 क्लस्टर बनाये गए हैं जहाँ पसान क्लस्टर मे शिविर कि शुरुआत कि जा रही, पसान क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत पसान, लैंगी, कुग्हारीसानी, बैरा, खोडरीप, चंदौती, कर्री, अडसरा और सेन्हा के लिए पसान के मिनी स्टेडियम (हॉस्पिटल के सामने) में शिविर लगेगा।
पाली विकासखंड के मदनपुर क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर, कुटेलामुड़ा, बड़ेबांका, नानबांका, नवापारा, पटपरा, डोड़की और सगुना के लिए मदनपुर माध्यमिक शाला परिसर में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

0 Comments