Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

तेज रफ्तार बाइक बना जानलेवा: पत्थलगांव में हादसे में युवक की मौत

 पत्थलगांव। युवाओं में महंगी और तेज रफ्तार बाइकों का बढ़ता क्रेज अब जानलेवा साबित हो रहा है। एक बार फिर स्पीड का जुनून एक युवक की जिंदगी ले गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमता निवासी अमित सोनी (उम्र 20 वर्ष) पत्थलगांव बाइक से आया हुआ था। लौटते समय ग्राम करुमहुआ के पास एनएच-43 पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए वह अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर पड़ा।




स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और असावधानी की कीमत को उजागर कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement