Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

रामनवमी महोत्सव पर कुकुरभुका संवाटोली में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक गोमती साय और जिप अध्यक्ष सालिक साय हुए शामिल

 पत्थलगांव–रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर बागबहार मंडल अंतर्गत कुकुरभुका संवाटोली में भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।सरगुजा विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अपने संबोधन में कहा रामनवमी हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से हमारी लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने का अवसर मिलता है। जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गांव की मिट्टी से जुड़ी हमारी नागपुरी संस्कृति, समाज को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे कार्यक्रमों से जनभागीदारी और सामाजिक समरसता को बल मिलता है।"मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, धनियारो परहा, मीना चौहान, आनंद शर्मा, रवि परहा, अनूप गुप्ता,चंद्रचूरण बंजारा, दुर्गा देवी, सुमित्रा पैंकरा


 समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद उठाया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।ओ

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement