Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

शासकीयकरण की माँग को लेकर कल पंचायत सचिवों का ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया

शासकीय करण की माँग को लेकर पंचायत सचिवों का कल ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया, 

जिले के पंचायत सचिवों ने शासकीयकरण की माँग को लेकर ज़िला मुख्यालय में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सचिवों ने “मोदी की गारंटी पूरी करो” और “शासकीयकरण हमारा अधिकार है” जैसे नारों के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव 2023-24 के दौरान शासकीय सेवा में शामिल करने का वादा किया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 7 जुलाई 2024 को रायपुर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कमेटी गठन का आश्वासन दिया गया था, और 16 जुलाई को समिति ने अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दी थी। बावजूद इसके बजट सत्र में कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे सचिवों में गहरी नाराज़गी है।संघ अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर ने कहा कि कई सचिव 30 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और अब उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल की उपस्थिति रही। सचिवों ने केंद्र सरकार से “मोदी की गारंटी” शीघ्र पूरी करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement