Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कटघोरा में आबकारी विभाग की बड़ी चूक: गिरफ्तार मां-बेटी बाथरूम के बहाने फरार!

कटघोरा में आबकारी विभाग की बड़ी चूक: गिरफ्तार मां-बेटी बाथरूम के बहाने फरार!

पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा के आश्रित ग्राम नान लेपरा में आबकारी विभाग द्वारा कच्ची महुआ शराब के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस छापेमारी में विभाग ने लगभग 40 से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए दो महिलाओं  कृष्णा बाई और उसकी बेटी सजनी बाई  को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कटघोरा अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें उप-न्यायालय में पेश किया जाना था। लेकिन इसी दौरान दोनों महिलाओं ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया और मौके से चकमा देकर फरार हो गईं।

इस घटना से आबकारी विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फरार हुई महिलाओं की निगरानी के लिए महिला अधिकारी कविता राठौर सहित विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद थी, इसके बावजूद गिरफ्त में आई महिलाएं आसानी से निकल भागीं।

जानकारी लिए जाने पर विभाग ने पुष्टि की है कि दोनों फरार महिलाओं के खिलाफ अब अतिरिक्त धाराएं जोड़कर अपराध दर्ज कर लिया गया है, और उनकी तलाश तेज़ी से जारी है। विभाग का दावा है कि जल्द ही उन्हें पुनः गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभकारी विभाग द्वारा शराब के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत तो होती ही रहती थी और अब कैदी फरार होने की घटना से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े नहीं किए हैं, बल्कि यह भी दर्शाया है कि गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों की सुरक्षा में किस हद तक लापरवाही बरती जा रही है। अब देखना होगा कि विभाग इस चूक से सबक लेता है या फिर ऐसी घटनाएं भविष्य में फिर से दोहराई जाएंगी।और संबंधित अधिकारीयों पर क्या कार्यवाही होती है 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement