"हर घर जल योजना" की प्रगति की समीक्षा, पेयजल संकट के समाधान हेतु प्रशासन सख्त, रानी अटारी क्षेत्र मे जल संकट को लेकर भी हुई चर्चा।
कोरबा / पोंडी उपरोड़ा :- विकासखंड पोंडी उपरोड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 'हर घर जल योजना' की समीक्षा हेतु टी आर भरद्वाज (एसडीएम) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा 7 अप्रैल को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि 100% घरेलू जल कनेक्शन सुनिश्चित करने हेतु पाइपलाइन विस्तार के कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। वर्ष 2028 तक सुरक्षित जलापूर्ति लक्ष्य को लेकर प्रशासन गंभीर है। विकासखंड के 114 गांवों में से 46 गांवों में मौसमी जल संकट की समस्या चिन्हित की गई है, जिनमें विशेष निगरानी रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी गांव में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ऊर्जा आधारित समितियों की मदद से तत्काल कार्रवाई की जाए। पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर हैंडपंप सुधार कार्य, टैंकर आपूर्ति और क्लोरीन टैबलेट वितरण के आदेश दिए गए हैं। साथ ही स्कूलों, आश्रमों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी जल गुणवत्ता की नियमित जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
साथ ही रानी अटारी क्षेत्र मे हो रहे समस्या के विषय मे विषेस चर्चा किया गया जहाँ पेय जल व्यवस्था के लिए, नल जल योजना अंतर्गत सोलर परियोजना मे शामिल है जिसमे सोलर पेनल कमीशनिंग क़ा कार्य छोड़कर शेष कार्य पूर्ण होना बताया गया जिसमे क्रेड़ा के अधिकारीयों से बात करके एक सप्ताह के भीतर सोलर पेनल कमीशनिंग करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, अन्य गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण और गुणवत्ता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं पेयजल संबंधी समस्या हो, तो 18002330008 पर टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इस कार्य के प्रभावी संचालन हेतु नियंत्रण दल का गठन भी किया गया है। सहायक अभियंता पीएस एक्का को नियंत्रण प्रमुख नियुक्त किया गया है, जो क्षेत्र में निरीक्षण कर समस्या निवारण सुनिश्चित करेंगे।
(रिपोर्ट: नानक राजपुत)


0 Comments