Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बनारस के लिए निकले भूवंत महंत की मौत: दुर्घटना या अनहोनी, कार मे बना था कंकाल

बनारस के लिए निकले भूवंत महंत की मौत: दुर्घटना या अनहोनी, कार मे बना था कंकाल 

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिले के सीतामनी निवासी भूवंत महंत की एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वे अपने परिजनों को यह कहकर निकले थे कि वे बनारस जा रहे हैं, लेकिन उनका शव पसान थाना क्षेत्र के कारीमाटी के पास एक जलती हुई आल्टो कार में मिला, जिससे परिजनों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही पसान थाना प्रभारी श्रवन विश्वकर्मा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन कार बुरी तरह जल चुकी थी, जिससे ना तो वाहन की पहचान हो पा रही थी और ना ही उसमें सवार व्यक्ति की। कार के नंबर प्लेट भी जल चुके थे। पुलिस ने चेचिस नंबर के माध्यम से वाहन की जानकारी निकाली, जिससे मृतक की पहचान भूवंत महंत (निवासी: सीतामनी, कोरबा) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मृतक के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई, जिसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लिया।

परिजनों का कहना है कि भूवंत बनारस जाने के लिए निकले थे, लेकिन वे विपरीत दिशा में पसान क्षेत्र में कैसे पहुंचे, यह समझ से परे है। उन्होंने सामान्य दुर्घटना की आशंका को खारिज करते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि भूवंत कभी अकेले यात्रा नहीं करते थे और यह मामला सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि किसी साजिश की ओर इशारा करता है।

फिलहाल पुलिस और परिजन दोनों पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो इस घटना पर कुछ रोशनी डाल सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement