Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी 1 मई मजदूर दिवस पर करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव* *50 बार से ज्यादा आवेदन निवेदन नहीं बनी बात* *नियमितीकरण, ग्रेड पे,वेतन विसंगति,सहित 18 सूत्रीय मांग* *शासन के सुशाशन में वेतन तक के पड़ गए है लाले* *पूर्व वर्ती सरकार द्वारा घोषित 27% वेतन वृद्धि भी आज दिनाँक तक अप्राप्त*

दुर्ग|:* राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)के कर्मचारी समय पर वेतन नहीं मिलने, संविलियन, ग्रेड पेय स्केल निर्धारण,मेडिकल अवकाश,क्लिनिकल एवं मैनेजमेंट दोनों ही वर्ग के लिए पब्लिक हेल्थ कैडर की मांग को लेकर 1मई को प्रांताध्यक्ष डॉ अमित मिरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन नवा रायपुर का घेराव करेंगे, दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ आलोक शर्मा ने बताया कि संघ 20 वर्षो से मांग करता आ रहा हैं लेकिन आज पर्यन्त तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई, जबकि मणिपुर, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में नियमितीकरण एवं मेडिकल अवकाश जैसे कई महत्वपूर्ण सुविधा दिया जा चूका हैं,


 तमिलनाडु राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों का समयबंध रूप से नियमितीकरण हुआ हैं, मातृत्व राज्य मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में अच्छे पॉलिसी बनाया गया हैं,

वही छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को जुलाई 2023 के विधानसभा में घोषित 27% की वेतन की राशि भी आज दिनांक तकअप्राप्त है,जबकि कई विभागों को इसका लाभ मिल चुका है

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को लागू हुए 20 वर्ष हो चुके हैं, इसके बाद भी कर्मचारियों की स्थिति जस की तस बनी हुए, जिससे कर्मचारी बहुत निराश एवं आक्रोश में है,

जबकि कई राज्यों में कर्मचारियों का ग्रेड पेय स्केल नियमितीकरण,बेहतर सेवा शर्ते, नौकरी की सुरक्षा मिल चुकी हैं,

इसके चलते छ. ग प्रदेश एनएचएम कर्मचारियों ने यह तय किया गया हैं की समय पर वेतन नहीं मिलने तथा अपनी मांगो को लेकर स्वास्थ्य भवन का घेराव किया जायेगा,


प्रदेश मिडिया प्रभारी पूरन दास ने बताया समय पर वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों द्वारा घर किराया सहित अपने वृद्ध माता पिता का दवाई अन्य मेडिकल का फीस,बच्चों का स्कूल फीस, दैनिक जरूरते उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा हैं,कोरोना के समय जीवन को जोखिम में डाल के काम करने वाले कोरोना योद्धा आज तिल तिल मरने को मजबूर है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement