पोड़ी उपरोड़ा ग्राम पंचायत में उपसरपंच चुनाव: सीता देवी अग्रवाल हुई विजेता
पोड़ी उपरोड़ा ग्राम पंचायत में उपसरपंच पद के लिए हुए चुनाव में सीता देवी अग्रवाल ने जीत हासिल की। इस चुनाव में कुल चार प्रत्याशी थे, लेकिन मतदान से पहले एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच रह गया।
चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, मतदान संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्राप्त मतों के अनुसार: सीता देवी अग्रवाल को 11 मत मिले, तीर्थंश्वर प्रताप सिंह को 5 मत प्राप्त हुए व अशोक मिश्रा को 4 मत मिले। वही एक वोट रिजेक्ट हुए।
इस तरह, सीता देवी अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 11 मतों के साथ जीत दर्ज की। मतगणना पूरी होने के बाद, पीठासीन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल ने सीता देवी अग्रवाल को विजेता घोषित किया। इसके बाद, ग्राम पंचायत के सरपंच सहेत्तर सिंह राज व वरिष्ठ पत्रकार रमेश पारीख ने उन्हें जीत की शुभकामनाएँ दीं और ग्राम के विकास में मिलकर कार्य करने की बात कही।
सीता देवी अग्रवाल की जीत से पंचायत में एक नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है। सरपंच और उपसरपंच के सहयोग से गाँव के विकास को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों को भी उम्मीद है कि नई उपसरपंच अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगी और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगी।

0 Comments