Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कुकुरभुका में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

 बागबहार । (आशुतोष गुप्ता, )बागबहार थाना क्षेत्र के कुकुरभुका गांव में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखा करीब 6 लाख रुपये की सामान आग में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार कुकरभुका गांव निवासी आनंद तिग्गा, पिता जीवन तिग्गा ने बताया कि घर में ही राशन दुकान चलाता था । दुकान में राशन के साथ-साथ हॉलर मशीन से धान कुटाई का कार्य भी करता था। आनंद के


मुताबिक अन्य दिनों की भांति शनिवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर में था। रात को करीब 2:00 बजे पता चला कि दुकान में आग लग गई है ।दुकान के आग की लपटे उठता देखा। दुकान में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग पूरा फैल गया. इस अगलगी में दुकान में रखा एक मोटर साइकिल, फ़्रिज, फ्रीजर, मिनी हॉलर, पेटी में रखा सामान व 20 हजार कैश, खाना का चावल दाल, पलंग, बच्चो का स्कूली कागजात समेत 6 लाख का संपति जलकर राख हो गया. कुछ ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयासों में लगे हुए थे। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।

संचालक ने बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया है। कुकुरभुका पंचायत के सरपंच शंकुतला कांत ने बताया कि आनंद गरीब परिवार आते है राशन दुकान के सहारे पूरा परिवार का जीवन यापन कर रहा था । उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement