Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

खुद होली नहीं खेले पुलिस कर्मी, कोरबा जिले मे सुरक्षा के साथ सम्पन्न हुआ होली का त्यौहार

खुद होली नहीं खेले पुलिस कर्मी, कोरबा जिले मे सुरक्षा के साथ सम्पन्न हुआ होली का त्यौहार

होली के दिन जब आम जनता रंगों में सराबोर होकर मस्ती कर रही थी, तब पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य निभाने में व्यस्त रहे। कई थाना प्रभारियों और जवानों ने खुद होली नहीं खेली, बल्कि चप्पे-चप्पे पर नजर रखकर यह सुनिश्चित किया कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। लोग अपने परिवार के साथ होली खेल रहे थे लेकिन पुलिस कर्मी अपने परिवार से दूर रहकर अपना कर्तव्य निभा रहे थे, इस कर्तव्य को आम जनता ने काफी सराहना कि, कई जगहों पर पुलिसकर्मियों ने शरारती तत्वों को नियंत्रित किया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।

होली के दौरान संभावित हुड़दंग और अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने पहले से ही पुख्ता तैयारियां कर ली थीं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से इस बार होली के दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। हालांकि, कुछ स्थानों पर मामूली झड़पों और नशे में धुत्त लोगों द्वारा उपद्रव की खबरें आईं, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

होली के सफल आयोजन के बाद प्रशासन ने जनता से अपील की कि वे इसी तरह भविष्य में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि त्योहार मनाना सभी का हक है, लेकिन इसकी आड़ में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement