Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोंडी-उपरोड़ा जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत जिला व जनपद सदस्यों ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

 पोंडी-उपरोड़ा जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत जिला व जनपद सदस्यों ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

पोंडी-उपरोड़ा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, जिला सदस्य प्रताप मराबी, जनपद सदस्य आयुष ठाकुर और विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष संदीप जाखड़ सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी जीत के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने जनपद के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देगी।

इस मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष चर्चा की। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, क़ृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा और शासन से सहयोग की अपील क

इस मुलाकात के बाद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी ने कहा, "हमारे क्षेत्र के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करेगी।" जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ ने कहा, "मुख्यमंत्री से हुई चर्चा से हम सभी को भरोसा मिला है कि हमारे क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी। सरकार और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हम अपने क्षेत्र में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।"

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement