ग्राम पंचायत पचरा मे फूलमनी शिवनंदन कुजूर सहित 17 पंच ने शपथ लेकर पद भार ग्रहण किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 संपन्न होने के बाद 3 मार्च दिन सोमवार को पोंडी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पचरा में पंच और सरपंच का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। पोंडी उपरोड़ा जनपद पंचायत के पचरा ग्राम पंचायत मे नवनिर्वाचित सरपंच फूलमनी शिवनंदन कुजूर सहित 17 पंचो ने शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। सरपंच फूलमनी शिवनंदन कुजूर ने कहा की गांव में मूलभूत सुविधा को मुहैया कराने के साथ शासन की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। साथ ही पचरा पंचायत के सर्वांगीण विकाश के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर सचिव, रोजगार सहायक सचिव व गाँव के वरिष्ठजन सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

0 Comments