मुंगेली//मुंगेली में आयोजित भव्य विजय संकल्प रैली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के बाद अब नगर सरकार भी भाजपा की ही बनानी है।
रैली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "केंद्र और राज्य में आप लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार स्थापित है। अब आप लोगों का दायित्व है कि स्थानीय स्तर पर हो रहे नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएं।"
उन्होंने आगे कहा, "राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी तक 7 हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण प्रदेश में किया गया है।"
रैली में विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी संबोधित किया और कहा, "आपने केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य में श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई है, अतः अब आपका दायित्व है कि मुंगेली नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनाएं।"
रैली में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेश पाठक ने भी संबोधित किया और लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर मुंगेली के विकास के लिए कई काम किए जाएंगे।
रैली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेश पाठक, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जयप्रकाश मिश्रा, संगीता अन्नू साहू, असलम खान, प्रवीण सोनी, मोहन मल्लाह, जितेंद्र दावड़ा, रमेश जायसवाल, महेंद्र पारख, अर्चना सत्तू देवांगन, दुर्गेश नन्दनी पांडेकर, कृष्णा जोशी, विजयलक्ष्मी शुक्ला, छोटी सिंह परिहार, विजेंद्र देवांगन, मिलेश्वर यादव, अनिल पात्रे, निमेष देवांगन, रोशन सोनी, मोहित बंजारे, महावीर सिंह, लक्ष्मी वेदराम सोनकर सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही हजारों की संख्या में आमजनमानस उपस्थित थे।


0 Comments