Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सैकड़ो जन समर्थन के साथ राजकुमार नें भरा नामांकन, पसान क्षेत्र मे कई दिग्गज नताओं कि चुनावी जंग, राजकुमार नें कहा मा मातिन दाई क़ा आशीर्वाद है होगी विजयश्री

सैकड़ो जन समर्थन के साथ राजकुमार नें भरा नामांकन, पसान क्षेत्र मे कई दिग्गज नताओं कि चुनावी जंग, राजकुमार नें कहा मा मातिन दाई क़ा आशीर्वाद है होगी विजयश्री 

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच और पंच के पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2025 थी जहाँ कई दिग्गज नेताओं नें अपना पर्चा भरा पोड़ी विकास खंड मे 25 जनपद क्षेत्र हैं वही पसान क्षेत्र की बात करें तो इस चुनावों में कई प्रमुख नेता जनपद सदस्य पद के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिससे चुनावी मुकाबला इस बार और दिलचस्प हो गया है। वही आज प्रत्यासी राजकुमार ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जनपद कार्यालय पहुंचे और पर्चा भरे, इस दौरान राजकुमार नें कहा कि पसान क्षेत्र मे विगत कई वर्षो से क्षेत्र क़ा विकास नहीं हुआ है पसान क्षेत्र ब्लाक मुख्यालय से 70 किलोमीटर कि दुरी पर है जिसके कारण लोगो को आने जाने मे भी दिक्क़ते होती हैं जनपद सदस्य के पद पर बैठने के बाद लोगो के लिए ऐसी व्यवस्था कि जाएगी ताकि लोग 70 किलोमीटर कि दुरी न तय कर पसान मे ही सभी सुविधा उपलब्ध हो,

वही कहा कि जनताओं क़ा साथ मिला तो पसान क्षेत्र मे नए सिरे से विकास होंगी क्युकी जनपद सदस्य क़ा पद राजनीती मे काफी अहम होती है जनपद के सदन मे लोगो के मुद्दों को उठाया जाए तो निश्चित रूप से कार्य होते ही हैं। पिछले कई वर्षो से जनताओं क़ा शोषण हुआ है विकास के महज डंके पिटे गए। राजकुमार नें कहा कि जनताओं क़ा जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है इस बार माँ मातिन दाई के आशीर्वाद से विजय श्री निश्चित होगी। 


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement