मुंगेली/मुंगेली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित शुक्ला ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। इस वचन पत्र में उन्होंने शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। वचन पत्र में कुल 16 प्रमुख बिंदु शामिल हैं, जिनमें शहर के सौंदर्यीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की सफाई, गरीबों के लिए मुफ्त श्मशान सुविधा, पशुओं के लिए गौशाला, टोल फ्री नंबर से नागरिक समस्याओं का समाधान, जल आपूर्ति, खेल सुविधाओं का विकास, ऑटो-ई-रिक्शा स्टैंड, मुंगेली के चौकों का सौंदर्यीकरण शामिल हैं।
रोहित शुक्ला ने कहा कि अगर जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे शहर के विकास को प्राथमिकता देंगे और सभी वादों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। कांग्रेस के युवा उम्मीदवार के इस वचन पत्र को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है।
वचन पत्र
1 जीवन दायनी आगर नदी के तट का सौदंर्थीकरण व चौपाटी निर्माण कार्य एवं पचरीघाटों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम
2 चौक चौराहों में पुलिस कंट्रोल रूम के सामंजस्य से सी.सी.टीवी कैमरा नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर।
3 सभी धार्मिक स्थलों में साफ सफाई व पीने के पानी की व्यवस्था।
4 नगर के प्रमुख स्थानों पर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग मुत्रालय व पार्किंग की व्यवस्था।
5 पुष्प वाटिका गार्डन (स्टेडियम) में "योग गुरु" व सेड की व्यवस्था
6 गरीब वर्ग के लिए मुक्त्तिधाम (शमशान) में दाह संस्कार हेतु निःशुल्क छेना, लकड़ी की व्यवस्था।
7 पशुओं के लिए उपचार हेतु गाड़ी एवं गौ माता के लिए सर्व सुविद्या युक्त गौशाला की व्यवस्था किया जायेगा।
8 नगर पालिका संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फी नंबर एवं त्वरित निराकरण।
9 सभी वार्डों में सर्वसुविधायुक्त आंगनबाड़ी की व्यवस्था।
10 शहर से बाहर सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण जिसका आनलाईन बुकिंग की सुविधा और गरीब कन्या विवाह के लिए फी
सुविधा।
11 सुख-दुख के कार्यक्रमों में पानी टेंकर फी दिया जायेगा।
12 प्रतियोगी युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त लाईब्रेटरी एवं खेलों के
लिए स्वीमिंग पुल व अन्य खेल सामाग्री व निःशुल्क प्रशिक्षण। 13 श्रद्धांजली टाशि योजना के बी.पी.एल कार्ड धारियों को 2000 से
बढ़ाकर 5000 रूपये किया जायेगा।
14 आटो रिक्शा व ई रिक्शा के लिए सर्वसुविधा युक्त पार्किंग एवं चार्जिंग की व्यवस्था।
15 मुंगेली के चारो ओर 4 किलोमिटर एरिया में डिवाईडर एवं लाईटिंग व्यवस्था।
16 वृद्धजनों व विकलांगो के लिए फी ई-रिक्शा की व्यवस्था, जिसमें जिला हास्पिटल लाने ले जाने व राशन दूकान के लिए।


0 Comments