जिला पंचायत क्षेत्र क्र 12 से वीरेंद्र मरकाम नें आज नामांकन दाखिल कर दिया। समाज के अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे वीरेंद्र।
जिला पंचायत क्षेत्र क्र 12 मे कई दिग्गज नेता चुनाव लड़ रहे हैं जहाँ हर किसी के लिए यह मैदान चुनौती पूर्ण हो गई है वही आज वीरेंद्र मरकाम नें जिला पंचायत क्र 12 से अपना पर्चा भर दिया है वही वीरेंद्र नें मैदान मे आने के उद्देस्यो को बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मे सिर्फ जनताओं क़ा उपयोग हो रहा जबकि आदिवासी नेता राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर अपने समाज के अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष करने में उनकी भूमिका को मुख्य रूप से रहती है, वीरेंद्र नें अपनी मुख्य मुद्दों के विषय मे बताया कि हर किसी को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा करना होता है। वे जल, जंगल, और ज़मीन से जुड़े अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं। अपने समुदाय गांव के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार पर दबाव डालते हैं और योजनाओं का लाभ आदिवासियों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वही जिला स्तरीय समान्य सदन में अपने समाज ग्राम के लिए आवाज़ उठाते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करते हैं।वीरेंद्र पूर्व मे भी जनपद सदस्य मे दाइत्व क़ा निर्वहन कर चुके हैं वही जनप्रतिनिधि के रूप मे क्षेत्र मे सरकार व प्रशासन के खिलाफ जनताओं क़ा आवाज बनकर लड़ाई लड़े हैं, वीरेंद्र नें जनताओं को भरोसा के साथ उनकी उमीदो पर खरा उतर कर हनेसा जन हितैसी के रूप नें कार्य करनें क़ा भरोसा दिला रहे हैं।

0 Comments