मुंगेली // मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जिसमें NAFIS सिस्टम के माध्यम से चोरी के दो शातिर अपराधियों का पर्दाफाश किया गया है। यह सफलता जिला मुंगेली के थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 142/24 धारा 379, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत चोरी के एक प्रकरण में मिली है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि जिले की नेफिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जिसमें दो आरोपी नीरज सिसोदिया और प्रशांत सिसोदिया को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनका जिले के फिंगरप्रिंट शाखा में डेटाबेस तैयार किया गया था, जिससे पता चला कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और कर्नाटका राज्य के विजय नगर जिले के जलकाडिया में दर्ज अपराध धारा 380, 511 भा.द.वि. से सफल मिलान हुआ हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रशांत सिसोदिया को मध्य प्रदेश के बगदेही थाना बोडा जिला राजगढ़ के अपराध क्रमांक 151/24 धारा 457,380 भा.द.वि. के अपराध में गिरफ्तारी हुई हैं। इसके अतिरिक्त गुलखेडी पिपलिया थाना बोडा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के अपराध में एवं तेलगांना राज्य के अपराध क्रमांक 210/21 धारा 420,380, भा.द.वि. के अतंर्गत दिनांक 03.03.2021 को गिरफ्तारी हुई हैं।
इस सफलता पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत एवं उनकी पूरी टीम सहित एम.ओ. बी. आरक्षक राधे लाल ध्रुव क्रंमाक-261 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


0 Comments