Big Bulletin - आए दिन जशपुर जिले में जगह जगह जहां रात्रि कालीन मेला के आयोजन का दौर चल रहा है। इसी क्रम में हमारे जनप्रतिनिधि भी वही जा जा कर क्षेत्र वाशियो के सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना कर प्रार्थना कर रहे है |
पीछले दो दिनों से चल रहे पत्थलगांव एरिया के तमता मेला में पत्थलगांव के लेडी दबंग विधायक गोमती साय ने आज तमता स्थित केशलापाठ देवता के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मेले में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏 यह मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है।
इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने और क्षेत्र की संभावनाओं को और मजबूत करने के लिए समिति के सदस्यों के साथ सार्थक चर्चा हुई।

0 Comments