मुंगेली/मुंगेली नगर पालिका के आगामी चुनाव में आरक्षण का दौर पूरा होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुंगेली नगर पालिका को सामान्य पुरुष घोषित किया गया है, जिससे दावेदारों के चेहरे खिल गए हैं।
कांग्रेस और भाजपा के कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है, जो प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। इसके अलावा, जमीन कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं और पिछली बार की तरह इस बार भी किस्मत आजमाने के आसार सामने आने लगे हैं।
बीते कार्यकाल के दौरान मुंगेली पालिका और जनता को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इस बार के चुनाव में कैसा समीकरण बैठता है, यह तो आनेवाला समय ही बताएगा।

0 Comments