मुंगेली// मुंगेली जिले के थाना सरगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामबोड़ में स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट में रखे भारी सैलो (भंडारण टैंक) अचानक गिरने से 4 व्यक्ति (प्लांट कर्मचारी) सैलो की चपेट में आने से नीचे दब गए हैं।
हादसे के बाद जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किया। मौके पर 1 व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम मनोज कुमार घृतलहरे है।
पीड़ित के परिजनों की रिपोर्ट पर प्लांट के मैनेजर, प्रबंधक और इंचार्ज के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 106(1), 289, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना जारी है।
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और टैंक के अंदर गर्म साइल को बाहर निकालने के लिए गैस कटर और जेसीबी पोकलेन का उपयोग किया जा रहा है। टैंक को उठाने के लिए बाहर से हाईड्रो क्रेन मंगाया गया है और रेस्क्यू हेतु केन, जेसीबी, फायर ब्रिगेड राहत के उपकरण संसाधन लाए गए हैं।
जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है, और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



0 Comments