पंच सरपंच आरक्षण प्रक्रिया व आयुष्मान संबंधित बैठक मे अनुपस्थित रहने वाले सचिवों कों एसडीएम द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी।
छत्तीसगढ़ शासन के दिशा अनुरूप कोरबा जिले के 5 विकास खंडो मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे पंच सरपंच की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अति महत्वपूर्ण बैठक आयुष्मान संबंधित सभी सचिव की रखी गई थी जहा पूर्व ही सभी पंचायतो मे सुचना प्रेसित किया जा चुक़ा था बावजूद इसके ऐसे कई पंचायत सचिव हैं जो बैठक मे मौजूद नहीं हुए वही आयुष्मान कार्ड बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की जानी थी जहाँ अनुपस्थित रहे सचिवों कों लेकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की वही पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम टी आर भरद्वाज ने सचिवों कों कारण बताओ नोटिस ज़ारी किया कहा की जवाब स्पष्ट नहीं पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments