मुंगेली// मुंगेली जिले के कृषि विभाग में एक बड़ा विवाद सामने आया है। विभाग के उप संचालक पर अधिकारी और कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उप संचालक अभद्रता से पेश आते हैं और महिला अधिकारी और कर्मचारियों से भी बत्तमीजी से बात करते हैं।
इस मामले में विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और उप संचालक को हटाने की मांग की। आरोप है कि उप संचालक शासकीय वाहन को निजी उपयोग के लिए गृह आवास पत्थलगांव जशपुर लेजाते हैं और स्थापना कक्ष से जी पी एफ अवकाश स्वीकृति एवं अन्य प्रकरणों की स्वीकृति नहीं देते हैं।
अधिकारी-कर्मचारियों का कहना है कि उप संचालक के व्यवहार से विभाग का माहौल खराब हो गया है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि उप संचालक को हटाया जाए और विभाग को स्वच्छ और अनुशासित बनाया जाए।
अब देखने वाली बात यह है कि इतने बड़ी संख्या में विरोध होने के बाद इस पूरे मामले में आगे कब तक कार्यवाही होती है। क्या कलेक्टर उप संचालक को हटाने की मांग पर विचार करेंगे या फिर अधिकारी-कर्मचारियों को अन्य कोई विकल्प ढूंढना होगा।


0 Comments