खेल सिखाता है कि आप कैसे हार-जीत के साथ संघर्ष करें और जीवन में निरंतरता बनाए रखें। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी लाल के निर्देश पर बच्चों के खेल प्रतियोगिता आयोजित।
सर के दिशा निर्देश एव संकुल मातिन के नोडल प्राचार्य श्री प्रदीप् श्याम् संकुल मातिन के संकुल प्रभारी श्री जगपाल खरे के सयोंजन एव मार्गदर्शन मे आज तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आज दिनांक 4-1-2025 को संपन्न हुआ इस कार्यक्रम मे हमारे मुख्य अथिति जनपद क्रमांक 15 के जनपद सदस्य श्री पवन कुमार पोया एव ग्राम पंचायत मातिन के सरपंच श्री उमा कान्त श्याम जी विशिष्ट अथिति तथा ग्राम के उप सरपंच जी एव समस्त ग्राम वाशी की गरिमामयी उपस्थिति मे मा शा एव प्रा शा के सभी प्रतिभागी बच्चे जो खेल मे हिस्सा लिए थे विजेता एव उप विजेता टीम को शील्ड एव मैडल तथा जनपद सदस्य द्वारा प्राप्त कॉपी पेन से हमारे अथितियों द्वारा सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम मे हमारे संकुल के समस्त माध्यमिक शाला एव प्रा शाला के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा बिखेरी तथा इस प्रतियोगिता मे प्रमुख रूप से बालक बालिका कबड्डी ,खो-खो,रिले रेस,कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़,शामिल रहात था संकुल के सभी प्रधान पाठक शिक्षक स्टाफ एव मानदेय शिक्षकों का विशेष योगदान रहा मंच संचालन आदरणीय सुरेंद्र उदय, रामदुलार देवांगन,अशोक महंत सर द्वारा किया गया


0 Comments