Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक: निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों का सम्मान

 मुंगेली//मुंगेली में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निकाय चुनावों पर विस्तृत चर्चा की गई और निवर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक और मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया।


अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में आयोजित इस बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने सभी का स्वागत किया और बैठक का संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलुजा ने किया।


बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रयास से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आसन्न नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ जीत का परचम लहराने के लिए दिन-रात कार्य करना है।


मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है और उनके तमाम फर्जी हथकंडे जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जोरदार जीत दर्ज करेगी।


नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि बूथ स्तर का सामान्य कार्यकर्ता संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय स्थापित करने के लिए समस्त कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करेंगे।

पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनावों में भारी बहुमत से सभी पदों में भाजपा कार्यकर्ताओं को जिताने की अपील की। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भी अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक और जिले के 9 मंडल अध्यक्षों का विधायक द्वय धरमलाल कौशिक और पुन्नूलाल मोहले के हाथों सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले मंडल अध्यक्षों में राणाप्रताप सिंह मुंगेली, शंकर सिंह मुंगेली ग्रामीण, सोम वैष्णव सेतगंगा, नरेश पटेल जरहागांव, दिनेश साहू लोरमी उत्तर, महाजन जायसवाल गोड़खामही, प्रदीप मिश्रा देवरहट, हरिशंकर वर्मा पथरिया, और कैलाश सिंह ठाकुर सरगां

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement