धनरास द्वारा राखड़ डस्ट उड़ने की राशि में धांधली एवं गड़बड़ी। शिकायत के बावजूद न जांच न कार्यवाही
धनरास ग्राम पंचायत द्वारा राखड़ डस्ट उड़ने की राशि में धांधली एवं गड़बड़ी की शिकायत की गई, दरसल एनटीपीसी द्वारा संचालित धनरास राख़ड़ बाँध की समस्या खत्म होने क़ा नाम नहीं ले रहि ना ही प्रभावित ग्रामो कों सही मेडिकल सुविधा ना ही सही समय पर उचित मुवावजा मिल रहा शिकायत कइयों है लेकिन जांच व कार्यवाही शून्य वही कोरबा कलेक्टर श्री अजित वसंत से शिकायत युवा कांग्रेस लक्ष्मी कान्त ने की जिसमे दर्शाया गया की ग्राम पंचायत धनरास के खाते में ग्राम धनरास, सालिहाभाठा, घमोटा एवं पूरेनाखार को राखड़ डस्ट उड़ने के कारण वितरण के लिए दिया गया था।10 दिवस का प्रति दिन 300 रुपए के हिसाब से 3000 रुपए और ग्राम पंचायत धनरास के अनुसार इन गांवों में 645 परिवार (राशन कार्ड धारी) निवासरत है ऐसा सूची एनटीपीसी को दिया गया है जबकि ग्राम पंचायत धनरास के तीनों गांवों में 447 राशन कार्ड धारी परिवार और लगभग 70 परिवार पुरैनाखार में निवासरत है। जबकि सरपंच एवं सचिव के द्वारा 645 परिवारों की सूची बैंक अकाउंट के साथ राशि वितरण कर एनटीपीसी को जमा किया गया है। साथ ही जो सूची इनके द्वारा दिया गया है उसमें कुछ व्यक्तियों का नाम एवं अकाउंट दो बार या तीन बार दर्शाया गया है कुछ नए लड़कों का भी सूची दिया गया है जो न तो राशन कार्ड धारी है और राशन कार्ड धारी है भी तो पत्नी का नाम और पति दोनों का नाम अकाउंट दर्शाया गया है। जबकि परिवार में एक ही व्यक्ति को मिलना है और नए विवाहित लोग है उनके द्वारा राशि मांगने पर उन्हें मना कर दिया जाता है बोला जाता है कि आपका राशन कार्ड नहीं है तो आपको नहीं मिलेगा और ये गलत है इस प्रकार एनटीपीसी द्वारा ग्राम पंचायत कों दी जाने वाली राशि में पंचायत द्वारा घोटाले की जा रहि है साथ ही फर्जी बैंक का शील मोहर लगाया गया है इस प्रकार की घोटाले की कड़ी निंदा युवा कांग्रेस करती है,
युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत कवर ने आरोप लगाते हुए कहा की धनरास जैसे राख़ड़ प्रभावित गांव मे न जाने कितने लाख का घोटाला हुआ है अगर जांच निष्पक्षता के आथ की जाए तों कई अनियमितता पाई जायेगी की लेकिन लम्बे समय से शिकायत के बावजूद ना ही सही से जांच होती ना ही कार्यवाही होती वही युवा कांग्रेस NTPC के खिलाफ जल्द ही बड़ी आंदोलन करने की बात कही।

0 Comments