Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पिछले कई दिनों से पोड़ी उपरोड़ा मे भालू क़ा डेरा, कुछ दिन पहले ही 4 बच्चो कों जन्म देने की भी बात सामने, आज ग्रामीणों नें दी वन विभाग कों सुचना, निगरानी ज़ारी।

 पिछले कई दिनों से पोड़ी उपरोड़ा मे भालू क़ा डेरा, कुछ दिन पहले ही 4 बच्चो कों जन्म देने की भी बात सामने, आज ग्रामीणों नें दी वन विभाग कों सुचना, निगरानी ज़ारी।

कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज के पोड़ी उपरोड़ा ग्राम मे एक भालू नें कई दिनों डेरा जमाया हुआ है ग्रामीण बताते हैं की उसने अभी अभी चार बच्चों कों भी जन्म दिया है वही वन विभाग कों सूचित कर विभाग भी एलर्ट हो गई है और ड्रोन के मदद से निगरानी की जा रहि है।

दरसल कटघोरा वन मंडल मे जंगली जानवरो क़ा परिवेस होता आया है कभी बाघ दस्तक देते हैं तो कभी भालू वही जानवर रहवासी इलाको मे अधिक नजर आते हैं जहाँ जान क़ा भी खतरा बना रहता है, इसी कड़ी मे पोड़ी उपरोड़ा के बिजली विभाग के पास राहर के झाड़ीयों मे एक मादा भालू नें अपने चार बच्चों के साथ डेरा जमाई बैठी हुई है भालू कों कुछ ग्रामीणों नें देखा वही बताया जाता ह की झाड़ीयों के करीब जाने से भालू डरावनी आवाजे भी निकालती हैं वही भालू होने की जानकारी कटघोरा डीएफओ श्री निशांत कों दी गई जहाँ उनके द्वारा फ़ौरन रेंजर श्री दुबे कों निर्देशित कर मौका निरिक्षण करने के आदेश दिए वही वन विभाग की टीम एलर्ट होकर मौका स्थल पर पहुचे जहाँ भालू की सतत निगरानी की जा रहि है, वही ड्रोन के मदद से भी भालू की हरकतों कों देखा जा रहा। ग्रामीण भुंडू नें बताया की पिछले एक सप्ताह से भालू यहां मौजूद है लेकिन किसी नें देखा नहीं था वही कल भालू के दहाड़ने की आवाज आई वही पास जाकर देखा तो भालू अपने चार बच्चों के साथ बैठी हुई है, वही ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं क्युकी भालू अचानक रात के अंधेरे मे हमले का डर बना है। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement