Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

*20 जनवरी से आचार संहिता…3 चरण में पंचायत और एक चरण में निकाय चुनाव…28 फरवरी से पहले आएगा परिणाम! चुनाव आयोग की बैठक के बाद आई बड़ी जानकारी*

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। माना जा रहा है कि 20 जनवरी को प्रदेश में लोकल बॉडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। यानी आचार संहिता लागू हो सकती है, क्योंकि, 18 जनवरी तक मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन होना है। वहीं, अगले ही दिन 19 जनवरी को साय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है।


 दरअसल सरकार से लेकर आयोग तक जल्द से जल्द चुनाव संपन्न कराना चाहती है, लिहाजा पूरी संभावना है कि 20 जनवरी को आचार संहिता लागू हो जाए। इससे पहले, चुनाव की अंतिम तैयारी की समीक्षा को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई।


राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रदेश की मुख्य सचिव, डीजीपी समेत एडीजी इंटिलेजेंस, आबकारी, शिक्षा, परिवहन, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी और आईजी भी विडियो कांफ्रेस के जरिए इस मीटिंग से वर्चुअली जुड़े। बैठक में लोकल बॉडी चुनाव की तैयारियों को लेकर फाइनल समीक्षा की गई।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement