Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 पत्थलगांव के तमता बालाझर चंदागढ़ से सुनील शर्मा की दावेदारी सबसे मजबूत

जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 पत्थलगांव के तमता बालाझर चंदागढ़ से सुनील शर्मा की दावेदारी सबसे मजबूत

पत्थलगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक 11 के तमता बालाझर चंदागढ़ पंचायत में इस बार जनपद सदस्य चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में अलग-अलग प्रत्याशी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच सुनील शर्मा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।सुनील शर्मा ने अपने कार्य और सक्रियता के दम पर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। तीनों पंचायत में विकास कार्यों और सामाजिक सहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जनता का पसंदीदा उम्मीदवार बना दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनील शर्मा ने हमेशा उनके मुद्दों को गंभीरता से लिया है और उन्हें हल करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों पर उनका स्पष्ट विजन है।


इस बार के चुनाव में सुनील शर्मा की दावेदारी न केवल मजबूत बल्कि बेहद प्रभावी दिख रही है। क्षेत्र में उनके समर्थन में तेजी से माहौल बन रहा है, जो आने वाले दिनों में और भी स्पष्ट रूप से नजर आ सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement