धान बिक्री कों 15 दिन हो गए लेकिन किसान वीरेंद्र के खाते मे एक रूपये भी नहीं आये, किसान परेशान, बैंक झाड़ रहे पल्ला।
पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के सलिहाभाठा निवासी वीरेंद्र मरकाम ने धान बिक्री की जिसे 15 दिन से अधिक क़ा समय हो गया जबकि शासन के नियम मुताबिक 3 दिवस के भीतर ही राशि किसानो के खाते मे आ जानी चाहिए लेकिन किसान वीरेंद्र मरकाम के खाते मे 15 दिन बीत जाने के बाद भी राशि नहीं आई ऐसे मे शासन क़ा किसानो कों सुविधा युक्त धान बिक्री की बात करने वाला अभियान सफ़ेद हाथी साबित हो रहा,
ज़ब बैंक जाते हैं तों कभी वो तकनीकी खामी बताते हैं या तों भुगतान की राशि जल्द ही आएगी कहकर अपना पल्ला झाड़ देते हैं। किसान को धान बेचने के बाद भुगतान के लिए समिति और बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे कई किसान हैं जो की अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसानों के खाते में बिक्री रकम अब तक नहीं पहुंची है। समिति भी किसान वीरेंद्र मरकाम को कोई जवाब नहीं दे पा रही है जिससे किसान की परेशानी और बढ़ गई है। समिति प्रबंधक क़ा कहना है की समिति से कोई दिक्क़त नहीं है बैंक से राशि जमा हो जाएगी प्रबंधक व बैंक तों अपना अपना बात रखकर सफाई दे रहे लेकिन किसान तों परेशान ही हैं। बता दें कि भुगतान संबंधी समस्या से किसानो को हर साल यू ही जूझना पड़ता है।

0 Comments